
अवैध निर्माण को देख भड़के प्राधिकरण के उपाध्यक्ष
Hapur News - हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ ने ग्राम खेड़ा में पीएम आवास योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध प्लाटिंग पर नाराजगी जताते हुए प्रवर्तन टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए उन्होंने छह टावरों की प्रगति की समीक्षा की और समय सीमा तय की।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ ने ग्राम खेड़ा में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ग्राम लाखन में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए चल रही अवैध प्लाटिंग पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उपाध्यक्ष के आदेश पर प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने तत्काल अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ ग्राम खेड़ा में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने पीएमएवाई के तहत बन रहे निर्माणाधीन छह टावरों की प्रगति की समीक्षा की। जिसमें ए और बी तीसरी मंजिल तक तैयार पाए गए।
उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि टावर डी और ई को एक सप्ताह के अंदर तथा ब्लॉक एफ को 20 दिनों के अंदर प्लिंथ लेवल तक का कार्य पूरा करने का कड़े निर्देश दिए। ग्राम लाखन में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण और बनाई जा रही सड़कों का संज्ञान लेते हुए उपाध्यक्ष नितिन गौड़ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त दिए। प्राधिकरण की प्रवर्तन दल की टीम को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर प्रवर्तन दल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कर दिया, ताकि अनियोजित विकास पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने निर्दश दिए बिना मानचत्रि स्वीकृत कराए निर्माण कार्य किसी भी हाल में नहीं होने दिए जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




