नाले में गिरने से नीलगाय की मौत
Feb 25, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Hapur News - धौलाना में करनपुर जट्ट मार्ग पर मंगलवार सुबह एक नीलगाय खुले नाले में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नीलगाय को बाहर निकाला और उसके शव को दबा दिया। थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बताया कि जेसीबी की मदद से नीलगाय को निकाला गया।

धौलाना। थाना क्षेत्र के करनपुर जट्ट मार्ग पर मंगलवार सुबह खुले नाले में नीलगाय गिर गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नीलगाय को बाहर निकाला और उसका दबा दिया गया। थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि करनपुर जट्ट मार्ग स्थित नाले में एक नीलगाय गिर कर मर गई है। जिसके बाद वह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने जेसीबी की मदद से नीलगाय को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद अन्य लोगों के साथ गड्ढा खुदवाया और नीलगाय के शव को दबा दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


