
एनएचएआई के पेट्रोलिंग पर तैनात कर्मचारी को लहूलुहान किया
Hapur News - हापुड़ में एनएचएआई के पेट्रोलिंग टीम के एक कर्मचारी पर चार लोगों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला किया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने बाबूगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हापुड़। नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की पेट्रोलिंग टीम में तैनात एक कर्मचारी पर कार सवार चार लोगों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी विपिन शर्मा एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम में कार्यरत है। 14 दिसंबर को वह ड्यूटी पर मौजूद था। इस दौरान थाने से सूचना मिली कि देहात थाने से कुछ दूरी पर एक सड़क हादसा हुआ है।
जिसके बाद करीब 30 मिनट बाद वह घटनास्थल पर पहुंच गया। जिसके बाद टीम ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर रिकवरी वैन से देहात थाने पहुंचाने के लिए कहा। जिस पर पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद पुलिस टीम वाहनों को लेकर निकल गई। इसके बाद वह गढ़मुक्तेश्वर टोल की तरफ अपनी ड्यूटी पर निकल गए। जब वह गांव उपैड़ा के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक कार ने उनके वाहन के आगे अपना वाहन खड़ा कर दिया। जिसमें सवार चार लोगों ने उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला होने के बाद उसका शोर सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किसी प्रकार उसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




