Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsNewlywed Woman s Death Sparks Dowry Murder Case in Bulandshahr
पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर कराया मुकदमा

पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर कराया मुकदमा

संक्षेप: Hapur News - पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर कराया मुकदमा

Wed, 15 Oct 2025 07:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखन में नवविवाहिता के मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि मृतका पुत्री मोनिका का पति मनीष कम दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट किया करता था। दर्ज मुकदमे में जिला बुलंदशहर थाना छतारी के गांव सहार निवासी मान सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी मृतका पुत्री मोनिका की शादी गांव लाखन निवासी मनीष के साथ बीते चार जून को की थी। शादी में हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था, लेकिन कम दहेज को लेकर पति मनीष, ससुर वुलकी उर्फ शीलकुमार, सास बबीता, जेठ कपिल, ननद मनु उर्फ काजल खुश नहीं थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कम दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते थे। जिसके बारे में पुत्री ने फोन कर जानकारी दी थी। इस संबंध में ससुराल वालों को काफी समझाया, लेकिन वो लगातार रुपयों की मांग कर रहे थे। रुपये नहीं मिलने पर उसको प्रताड़ित किया करते थे। उन्होंने कहा कि सबने मिलकर पुत्री की हत्या करके उसका शव पंखे पर लटका दिया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर उसका शव मोर्चरी में भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि हर बिन्दुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।