Hapur News: नवनियुक्त एसडीएम कल्पना सिंह चौहान ने संभाला कार्यभार, अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
Hapur News: तहसील क्षेत्र में नवनियुक्त उप जिलाधिकारी (एसडीएम) कल्पना सिंह चौहान ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपना प्रशासनिक कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने यह

Hapur News: तहसील क्षेत्र में नवनियुक्त उप जिलाधिकारी (एसडीएम) कल्पना सिंह चौहान ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपना प्रशासनिक कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने यह पदभार पूर्व एसडीएम मनोज कुमार के मथुरा स्थानांतरण के बाद संभाला है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद धौलाना बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों और स्टांप वेंडर्स ने नए एसडीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।स्वागत समारोह के दौरान मंच का संचालन अधिवक्ता अभिषेक तोमर ने किया। उन्होंने नवनियुक्त एसडीएम को धौलाना तहसील से जुड़ी विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं और अधिवक्ताओं के सामने आ रही समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया।समारोह
की अध्यक्षता धौलाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिसोदिया ने की। उन्होंने नए एसडीएम का स्वागत करते हुए बार एसोसिएशन की ओर से प्रशासन को हरसंभव और पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। सिसोदिया ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में अधिवक्ता वर्ग और आम जनता से जुड़ी समस्याओं का प्रशासनिक सहयोग से जल्द से जल्द निस्तारण हो सकेगा।


