Hapur News: सड़क पर लावारिस मिली मासूम बच्ची को पीलिया की पुष्टि
Hapur News: जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रज्जाकपुर में लावारिस सड़क किनारे पड़ी बच्ची को जिला अस्पताल में पीलिया की पुष्टि हुई है। बच्ची को स्थानीय पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया और चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। बच्ची की उम्र लगभग तीन दिन है।

Hapur News: जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रज्जाकपुर में लावारिस सड़क किनारे पड़ी मिली मासूम बच्ची को जिला अस्पताल में पीलिया की पुष्टि हुई है। उक्त बच्ची जिला अस्पताल की नर्सरी में भर्ती है। जिसका चिकित्सकों की देखरेख में अस्पताल में बेहतर उपचार किया जा रहा है। बीते सोमवार को कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रज्जाकपुर में एक लावारिस बच्ची सड़क किनारे पड़ी मिली थी। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और पुलिस ने बच्ची को अपनी सुरक्षा में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को जिला अस्पताल में बच्ची की जांचें हुईं। जांच में बच्ची को पीलिया की पुष्टि हुई है। जिसके बाद चिकित्सकों की टीम ने बच्ची का उपचार शुरू कर दिया है। बच्ची की देखरेख में चिकित्सकों की टीम लगी हुई है। धीरे-धीरे बच्ची की हालत में सुधार भी हो रहा है। बच्ची की उम्र तीन दिन के आसपास बताई जा रही है।
अभी तक बच्ची के माता पिता का पता नहीं चला
-अभी तक बच्ची के माता पिता का पता नहीं चला
हापुड़। बच्ची गांव रज्जाकपुर में लावारिस पड़ी मिली थी। अभी तक बच्ची के माता पिता का पता नहीं चल सका है। हालांकि स्थानीय पुलिस माता पिता की तलाश करने में जुटी हुई है।
बच्ची को बेहतर इलाज मिल रहा:सीएमएस
-बच्ची को बेहतर इलाज मिल रहा:सीएमएस
जिला अस्पताल की नर्सरी में बच्ची भर्ती है। बच्ची को पीलिया की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों की टीम बच्ची को बेहतर इलाज उपलब्ध करा रही है। बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बच्ची की उम्र लगभग तीन दिन के आसपास है। बच्ची जल्द स्वस्थ हो जायेगी।
-डॉ.हेमलता, सीएमएस जिला अस्पताल हापुड़
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


