New Executive Committee Formed in Pilkhua s Business Association व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश और महामंत्री प्रदीप बने, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsNew Executive Committee Formed in Pilkhua s Business Association

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश और महामंत्री प्रदीप बने

Hapur News - फोटो संख्या...23र प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक नगर में आयोजित की गई। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगर अध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Wed, 10 Sep 2025 03:42 AM
share Share
Follow Us on
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश और महामंत्री प्रदीप बने

पिलखुवा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक नगर में आयोजित की गई। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगर अध्यक्ष महेश मित्तल, महामंत्री प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष अभिषेक मित्तल और लेखा निरीक्षक आदेश गोयल को बनाया गया। संस्था के नव नियुक्त पदाधिकारियों को व्यापारियों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। मंडल प्रभारी सुभाष चंद गोयल ने कहा कि हमेशा से व्यापारियों की आवाज को हर स्तर पर बुलंद किया गया है। व्यापारियों की परेशानी के समाधान के लिए संघर्षरत रहता है। महेश मित्तल और प्रदीप गोयल ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा, बाजार में सुविधाओं और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने में पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे। इस मौके पर नवनीत कंसल, सुनील गोयल, मुकुल मित्तल, जय भगवान सिंघल, धर्मेंद्र मित्तल, सौरभ कंसल, हर्षित गोयल, शिव कुमार शर्मा, प्रशांत शर्मा, संदीप गर्ग आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।