Hapur News: दूसरे नवरात्रे पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: सिंभावली, गढ़ और बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांवों में नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। मंदिरों में सुबह से भक्तों की कतारें लगी रहीं। पंडित विनोद शर्मा ने मां के स्वरूप, पूजा मंत्र और उससे मिलने वाले गुणों के बारे में बताया। मान्यता के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी हिमालय की पुत्री और माता पार्वती का रूप हैं।

Hapur News: दूसरे नवरात्रे पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

Hapur News:

सिंभावली,गढ़,बहादुरगढ़ आदि क्षेत्र के गांवों में दूसरे नवरात्रे पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चाना की गई। सुबह से मंदिरों में पूजा पाठ करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी। पंडित विनोद शर्मा ने बताया कि नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का है। मां का यह रूप शांत, सौम्य और मोहक का प्रतीक है। मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करने वाले भक्तों के मन में शांति, सौम्यता और त्याग जगाता है। उन्होंने मंदिर आए भक्तों का व्रत के दौरान एक मंत्र भी बताया। दधांना कर पहाभ्यामक्षमाला कमण्डलम।देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा। ।इस मंत्र के साथ मां के इस रूप को पूजने से व्यक्ति को तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार व संयम जैसे गुणों की प्राप्ति होती है जो उसको जीवन में आगे ले जाने में मदद करते हैं। आपको पता है कि ब्रह्मचारिणी का मतलब ही है तप की चारिणी अर्थात तप का आचरण करने वाली। तो जो लोग इस रूप की पूजा करते हैं तो उन्हें साधक होने का तो फल मिलेगा ही। आज के दिन मां को पूजने के लिए जातकों को इस श्लोक से पूजा की शुरूआत करनी चाहिए। जो लोग भवानी के इस रूप का पूरी श्रद्धा के साथ पूजन करते हैं उनके जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। हिन्‍दू मान्‍यता के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी हिमालय भगवान की पुत्री हैं। मां के इस रूप को माता पार्वती के नाम से भी जाना जाता है, जो भगवान शिव की पत्‍नी थीं। भारत में मां ब्रह्मचारिणी के मंदिरों की बात करें तो वाराणसी के दुर्गा घाट पर मां के इस रूप का सबसे पुराना मंदिर है। यहां हर रोज भक्‍तों की भीड़ लगती है, लेकिन नवरात्रि के दूसरे दिन मेला सा लग जाता है, जब हजारों की संख्‍या में लोग यहां दर्शन के लिए जाते हैं। कहा जाता है कि बचपन से ही जो व्‍यक्ति मां ब्रह्मचारिणी का पूजन नियमित रूप से करता है वो आगे चलकर बुद्धिमान होता है और उच्‍च शिक्षा ग्रहण करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦नवरात्रि के दूसरे दिन किस देवी की पूजा की जाती है?−
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: दूसरे नवरात्रे पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई