शिव शक्ति धाम में विराजमान हुए भगवान जगन्नाथ

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

नवरात्र के अष्टमी के दिन शिव शक्ति धाम में भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई जिसमें कालोनी के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा राजीव वर्मा द्वारा की गई और उसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

शिव शक्ति धाम में विराजमान हुए भगवान जगन्नाथ

नवरात्र के अष्टमी के दिन अपना घर कालोनी में स्थित शिव शक्ति धाम में बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कालोनी के लोगों व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। अपना घर कालोनी निवासी संजीव गोविल ने बताया कि कालोनी में स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ, बलदेव और बहन सुभद्रा की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा राजीव वर्मा के द्वारा की गई। प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व मंदिर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

इसमें महिलाओं और पुरुषों से बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद शोभायात्रा पूरी कालोनी का भ्रमण करने के बाद मंदिर पर ही विश्राम हुई। जिसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। जिसमें आसपास के लोगों ने बड़ी ही श्रद्धा भाव से भाग लिया था। इस मौके पर चौधरी हरिराज सिंह, अनिल मिश्रा, आशीष जैन, अनीता चौधरी, विपिन सिंघल, पवन चौधरी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।