स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई

Jan 12, 2026 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - नगर के डीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रमतीक 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई

नगर के शाहपुर रोड स्थित देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल भारतीय युवा ऊर्जा का प्रतीक 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. रूप नारायण मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। गौरतलब है की डॉ. रूप नारायण चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय वनस्पति शास्त्र विभाग से सेवानिवृत प्रोफेसर है और वर्तमान में रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर के प्रबंधक हैं। उन्होंने सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महान् व्यक्तित्व को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अपने उद्बोधन में डॉ. रूपनारायण ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं में आत्मविश्वास, चरित्र और राष्ट्रभाव के जागरण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त राष्ट्र का निर्माण केवल संगठित, संस्कारित और कर्तव्यनिष्ठ युवाओं के माध्यम से ही संभव है।उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध होना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को सेवा, अनुशासन और आत्मबल के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने कहा कि आज भी स्वामी जी अपने विचारों की ऊर्जा से संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करते हैं। हमें भी उनके व्यक्तित्व से सीख लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पित आदर्श नागरिक की भूमिका में योगदान करना चाहिए।विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तव में सकारात्मकता सोच ही सच्चे अर्थों में उस दिव्यात्मा का अनुपालन है।स्वामी जी के विचार एवं आदर्श सदैव भारत के युवा वर्ग को उर्जावान् बनाते रहेंगे। इस अवसर पर एसजीएफआई तथा सांसद खेल महोत्सव तथा राष्ट्रीय गेम में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें एथलेटिक्स,फुटबॉल,वॉलीबॉल,जूडो बैडमिंटन आदि खेल सम्मिलित थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति प्रतीक भेंट अर्पित कर उनका धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर विद्यालय उप प्रधानाचार्य युधिष्ठिर यादव एवं स्कूल कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह, ब्रज सिंह,रवीन्द्र चौधरी,गौरव त्यागी, वैशाली,अक्षय नैन,डॉ दीपक शर्मा, तनीषा भड़ाना,शान मोहम्मद,ओम कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;