Hapur News: मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती मनाई
Hapur News: हिम्मतपुर रोड स्थित आर एस एम सीनियर सेंकडरी स्कूल में मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर खो-खो, वॉलीबॉल, कैरम बोर्ड और शतरंज जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Hapur News: क्षेत्र के हिम्मतपुर रोड स्थित आर एस एम सीनियर सेंकडरी स्कूल में शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक संदीप कुमार ने खो-खो प्रतियोगिता के टीम कप्तानों के बीच टॉस कराकर किया। इसके बाद प्रधानाचार्या डॉ. सीमा मलिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।खो-खो के अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, कैरम बोर्ड और शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पी.टी.आई. ललित कुमार, सीनियर कोऑर्डिनेटर संतवीर सिंह, एच.ओ.डी. मोहम्मद नासिर अली और अन्य अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा।


