अंतिम संस्कार में शामिल होने आया व्यक्ति लापता

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

गंगा नगरी में बहनोई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया प्रेमचंद कश्यप संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी पत्नी ने पुलिस में तहरीर दी है। काफी तलाश के बावजूद प्रेमचंद का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने आया व्यक्ति लापता

गंगा नगरी में बहनोई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आया व्यक्ति संदिग्ध दशा में लापता हो गया। उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मेरठ के ब्रहमपुरी निवासी सैफाली ने बताया कि उनके पति प्रेमचंद कश्यप 24 मई को अपने बहनोई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मेरठ से गंगा नगरी ब्रजघाट शमशान घाट में आए थे। अंतिम क्रिया पूरी होने के बाद सभी लोग घर के लिए आने लगे, लेकिन उसके पति वहां से लापता हो गए।

उनके पति को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। चौकी प्रभारी सार्थक कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है, जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।