मुकदमा वापस न लेने पर दी पीड़िता को दी धमकी

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

मुकदमा वापस न लेने पर दी पीड़िता को दी धमकी

मुकदमा वापस न लेने पर दी पीड़िता को दी धमकी

कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी की एक महिला ने पड़ोसियों पर बेटे की हत्या के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दरोगा भी आरोपी का साथ दे रहा है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी जगवती ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 30 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 11 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले रवि, राजू, सुनीता और माला उसके घर पहुंची।

आरोप है कि चारों आरोपियों ने गाली-गलौज कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अारोप है कि एक मार्च 2025 को उसके पुत्र अंकित उर्फ रिंकू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से मुकदमे को वापस लेने के लिए लगातार धमकियां दी जा रही हैं। कुछ दिन पूर्व भी उक्त आरोपियों ने उसके परिवार के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया था। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।जब पुलिस स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई तो पति ने न्यायालय की शरण ली। परिवाद में मामला दर्ज हो गया। इसके बाद आरोपी और अधिक उग्र हो गए तथा घर पहुंचकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। आरोपियों ने मुकदमा वापस न लेने पर परिवार को पलायन के लिए मजबूर करने की धमकी दी है। घटना के दौरान पीड़िता के पति ने डायल-112 पर काल कर पुलिस को मौके पर बुलाया था। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल और अन्य अधिकारियों को भी शिकायत भेजी गई थी। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए पीड़ित व परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।