Hapur News: नगर पालिका में ऑनलाइन जमा होगा सभी प्रकार का टैक्स

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: डिजिटल युग में नगर पालिका टैक्स प्रणाली को ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे लोग घर बैठे टैक्स की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और भुगतान कर सकेंगे। नया पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिससे टैक्स अदायगी की प्रक्रिया में बदलाव आएगा। नगर पालिका के कर्मचारियों का काम भी आसान होगा।

Hapur News: नगर पालिका में ऑनलाइन जमा होगा सभी प्रकार का टैक्स

Hapur News: डिजिटल युग में अब नगर पालिका भी धीरे-धीरे अपडेट हो रही है। पालिका के सभी प्रकार के टैक्स प्रणाली को पूरी तरीके से आनलाइन किया जा रहा है। नगर पालिका की सालों पुरानी टैक्स प्रणाली अब नए रूप में दिखेगी। नगर पालिका अपना पोर्टल तैयार करवा रही है। इसमें नगर पालिका क्षेत्र के भवन, दुकान, स्वामियों को गृह, जलकर कर जमा करने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे या फिर कर्मचारियों को घर-घर जाकर टैक्स के लिए बिल व भुगतान आदि की रसीद देने का झंझट नहीं होगा। पोर्टल के जरिये घर बैठे टैक्स की जानकारी प्राप्त कर उसका भुगतान सीधे पालिका के खाते में किया जा सकेगा। शहर के 25 वार्डों के आवास, दुकान, से प्रतिवर्ष नगर पालिका लाखों रुपये टैक्स के रूप में वसूलती है। टैक्स अदायगी की इस समय प्रक्रिया सालों साल पुरानी है। पालिका टैक्स निर्धारित करती है। राजस्व संग्रहकर्ता मुहल्ले में भ्रमण करके गृह स्वामियों को नोटिस देते हैं और फिर वसूली करके रसीद देते है। इसमें नगर पालिका के करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारी लगे रहते हैं।शहर के लोगों को भी इससें संबंधित त्रुटियों आदि को लेकर नगर पालिका कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन अब जल्द ही सीधे मोबाइल के जरिए टैक्स जमा किया जा सकेगा। मोबाइल में पोर्टल के जरिये घर बैठे टैक्स की जानकारी प्राप्त करके उसका भुगतान सीधे पालिका के खाते में कर सकेंगे। कर से संबंधित समस्या के लिए पोर्टल के जरिए शिकायत भी दर्ज की जा सकेगी, जिसे निस्तारण किया जाएगा।

नई व्यवस्था

अब नई व्यवस्था के लिए कार्यालय नगर पालिका में बदलाव किया जा रहा है। पालिका के तैयार साफ्टवेयर में हर मकान का डाटा आनलाइन किया जाएगा। उसमें संबंधित मकान का टैक्स बकाया भी होगा। बार कोड के जरिए घर बैठे भुगतान किया जा सकेगा। इससे लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। वह जल्द टैक्स की अदायगी कर सकेंगे। बकायदारी भी नहीं बढ़ेगी。

:::::::::क्या बोले अधिकारी

पालिका को आनलाइन सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। टैक्स प्रणाली में बदलाव किया जा रहा है। साफ्टवेयर के जरिए एक पोर्टल तैयार होगा, जिसमें सभी प्रकार के टैक्स को दर्ज किया जाएगा। पोर्टल से टैक्स बकाया की जानकारी कर घर बैठे टैक्स अदा कर सकेंगे।

सामान्य प्रश्न

नगर पालिका टैक्स प्रणाली को कब ऑनलाइन किया जा रहा है?
नगर पालिका टैक्स प्रणाली को धीरे-धीरे ऑनलाइन किया जा रहा है।
Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।