आने वाला है मानसून, शहर के नाले कर देंगे शहरवासियों को परेशान
नगर पालिका प्रशासन ने बरसात से पहले 25 वार्डों में नालों की सफाई का कार्य शुरू करने की योजना बनाई है। गंदे नाले की सफाई से पानी निकासी में परेशानी नहीं होगी। बुलडोजर का प्रयोग किया जाएगा ताकि सिल्ट हटाई जा सके। नगर पालिका के ईओ मुक्त सिंह ने कहा कि कार्य शीघ्र शुरू होगा।

नगर पालिका प्रशासन साफ-सफाई को लेकर अलर्ट मोड पर है। गंदे नाले की सफाई से बरसात के मौसम में पानी निकासी में परेशानी नहीं बनेगी। इसके लिए बारिश से पहले सभी नालों की सफाई कराई जाएगी। नगर पालिका के 25 वार्ड के पानी निकासी के लिए एक दर्जन से अधिक नाले है। इन नाले से गंदा पानी एसटीपी में जाता है। मूसलधार बरसात के पानी से सरोबार सड़कों से निकलना भी दूभर रहता है। इतना ही नहीं, बस स्टैंड के पास पानी का बहाव इतना होता है कि वाहन स्वामियों को काफी परेशानी होती है। नगर पालिका ने बरसात से पूर्व की नालों की सफाई का कार्य शुरू करने का प्लान तैयार कर दिया है।
नाले की सफाई शुरू करने के लिए पालिका ने रणनीति बनाकर काम करने की बात कहीं है। पानी की निकासी करने वाले नाले की सफाई के लिए बुलडोजर लगाया जाएगा। बुलडोजर नाले से सिल्ट निकालने में आसान रहेगा। नगर पालिका ईओ मुक्त सिंह ने बताया कि नालों की सफाई के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ही कार्य शुरू हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


