ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़दो पुत्रियों को जन्म देने के बाद जिंदगी की जंग हार गई मां

दो पुत्रियों को जन्म देने के बाद जिंदगी की जंग हार गई मां

थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली निवासी एक महिला की नगर के एक अस्पताल मे दो पुत्रियों को जन्म देने के बाद मौत हो गयी। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया।...

दो पुत्रियों को जन्म देने के बाद जिंदगी की जंग हार गई मां
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Wed, 19 Sep 2018 01:55 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली निवासी एक महिला की नगर के एक अस्पताल मे दो पुत्रियों को जन्म देने के बाद मौत हो गयी। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली निवासी ने अपनी पत्नी नेहा शर्मा को दो दिन पूर्व प्रसव करने हेतू नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगल वार सुबह महिला ने दो बच्चियों को जन्म दिया। जिसको लेकर परिवार के लोगों में काफी खुशी का माहौल था।

परिजनों ने बताया कि बच्चियों को जन्म देने के बाद नेहा की हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी परिजनों ने चिकित्सकों को दी। लेकिन चिकित्सकों ने उसके ठीक होने की बात कहकर परिजनों को टाल दिया।

लेकिन देर शाम के बाद नेहा की हालत ज्यादा गंभीर हो गयी। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे आई सी यू में भर्ती कर लिया। लेकिन रात को प्रसूता जिन्दगी की जंग हार गई और उसकी मौत हो गयी। इस सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

इससे गुस्साए परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगमा शरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल कर्मियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। किसी ने फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मोके पर पहुँची पुलिस ने

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें