Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsMother Dies Son Injured in Tractor Accident After Ganga Bath
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर महिला की मौत

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर महिला की मौत

संक्षेप:

Hapur News - ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत

Nov 23, 2025 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटा ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान मां की मौत हो गई, जबकि पुत्र का गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के प्रताप गार्डन निवासी नरेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसका पुत्र अर्जुन कुमार व पत्नी सविता 20 नवंबर को बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर आए हुए थे। गंगा स्नान करके दोनों अपने घर वापस लौट रहा थे, जैसे ही वह निजामपुर चौराहे पर पहुंची तो ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर पीड़ित का पुत्र अर्जुन व पत्नी सविता गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरस्वती मेडीकल कलिज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। जहां 21 नवंबर की रात की उपचार के दौरान सविता की मौत हो गई, जबकि पुत्र का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्राली के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।