ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़ सुबह बारिश, दिनभर खिली धूप

सुबह बारिश, दिनभर खिली धूप

हापुड़ में दो दिन बारिश के बाद तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह भी झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। बारिश के बाद दिनभर आसमान में धूप खिली...


सुबह बारिश, दिनभर खिली धूप
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Fri, 21 May 2021 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

हापुड़। हापुड़ में दो दिन बारिश के बाद तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह भी झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। बारिश के बाद दिनभर आसमान में धूप खिली रही। इससे तापमान में दो दिन बाद हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

दो दिन से रूक रूक कर बारिश हो रही थी। गुरूवार की शाम तक आसमान एकदम साफ हो गया था। ऐसे में लोग राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार की अल सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए। सुबह करीब सात बजे बारिश शुरू हो गई। तीन घंटे तक रूक रूककर बारिश होती रही। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम सर्द कर दिया। फिर अचानक मौसम साफ होने लगा। सुबह 11 बजे सूरज ने दर्शन दिए। लेकिन आसमान में बादलों और सूरज की लुकाछिपी करीब एक घंटे जारी रही। लेकिन इसके बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया। इससे दिनभर धूप खिली रही। वहीं, सुबह बारिश के बाद अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था, जो धूप निकलने के बाद 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें