Hapur News: महिलाओ, बालिकाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: जनपद में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत पुलिस टीमों ने महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के नेतृत्व में छात्राओं, अध्यापिकाओं और जनप्रतिनिधियों ने पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों तथा आपात स्थिति में सहायता लेने की जानकारी दी। हापुड़ देहात और हाफिजपुर में भी जागरूकता रैली निकाली गई।

Hapur News: महिलाओ, बालिकाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Hapur News: जनपद में विभिन्न थाना पुलिस की टीम ने मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत जन जागरूकता अभियान चलाकर पैदल मार्च किया गया । महिलाओं को सुरक्षा के टिप्स दिए और विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा विकास ग्लोबल स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की छात्राओं और अध्यापिकाओं, बाबूगढ़ छावनी की पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथमहिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण के उद्देश्य से महिला जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया।

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

पैदल मार्च के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बालिकाओं को निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण करने, किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस से तत्काल सहायता प्राप्त करने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।थाना प्रभारी बाबूगढ़ द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस की सहायता लेने में संकोच न करें तथा अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण बनाने का उद्देश्य

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, समाज में महिला सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा एक सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण का निर्माण करना है ।

हापुड़ देहात और हाफिजपुर में भी जागरूकता रैली

वहीं परिवार परामर्श केंद्र व मिशन शक्ति टीम के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा दल, बीट अधिकारी, कर्मचारियों व स्कूली छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली। थाना हापुड़ देहात, हाफिजपुर थाना पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा दल, बीट अधिकारी, कर्मचारियों व स्कूली छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦यह जागरूकता अभियान किस मिशन के तहत चलाया गया?−
यह अभियान मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत चलाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: महिलाओ, बालिकाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक