नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक

Mulit Tyagi हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - मिशन शक्ति अभियान 5.0 के दूसरे चरण में बाबूगढ़ थाने में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने कन्या सुमंगला योजना व सामूहिक विवाह योजना के बारे में बताया। महिलाओं को साइबर ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए।

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के दूसरे चरण में बाबूगढ़ थाने में मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना परिसर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का सोमवार को आयोजन किया गया कार्यक्रम में सामाजिक महिलाओं समूह सखी, आंगनवाड़ी समाज सेविका , आशाओं के साथ ही स्थानीय ओमप्रकाश अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज से छात्राओ ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य महानुभावों द्वारा टेलिकास्ट के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। इसके बाद मिशन शक्ति टीम द्वारा अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। महिलाओं तथा बालिकाओं को 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (एंबुलेंस सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), हापुड़ साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 9412223343 एवं 9520864950 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।थाना

प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में कन्या सुमंगला योजना एवं सामूहिक विवाह योजना महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी सुविधाओं के प्रति सजग बनाना है। इसके साथ ही महिलाओं तथा बालिकाओं को साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया । उनको बताया गया कि कैसे साइबर ठग आपके साथ झूठे फोन कॉल करके आपको लालच देकर आपके साथ ठगी करते हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई।

Voice of UP
Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।