
संदिग्ध हालात में किशोर लापता
Hapur News - थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की सर्वोदय कालोनी में एक 16 वर्षीय किशोर दक्ष साइकिल के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। उसके परिजनों ने कई स्थानों पर उसकी खोज की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस...
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय कालोनी निवासी एक किशोर साइकिल समेत संदिग्ध हालत में गायब हो गया। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में सर्वोदय कालोनी निवासी रेखा ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि 10 सितंबर की सुबह को उसका 16 वर्षीय पुत्र दक्ष साइकिल लेकर घर से गया था। लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा है। पुत्र के मिलने के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोर के मिलने के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। प्रयास है कि जल्द ही किशोर को बरामद किया जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




