नशा मुक्ति केंद्र से संदिग्ध हालत में व्यक्ति गायब

Jan 01, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - बुलंदशहर के गुलावठी निवासी एक व्यक्ति, इरफान हसन, नशा मुक्ति केंद्र से संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। उसके बेटे और पत्नी ने जिलाधिकारी और एसपी से शिकायत की है। परिवार ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नशा मुक्ति केंद्र से संदिग्ध हालत में व्यक्ति गायब

जनपद बुलंदशहर के गुलावठी निवासी एक व्यक्ति यहां थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र से संदिग्ध हालात में लापता हो गया। काफी तलाश किए जाने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने इसकी सूचना गायब व्यक्ति के परिजन को दी। पीड़ित की पत्नी और बेटे ने जिलाधिकारी और एसपी से शिकायत करते हुए गायब व्यक्त का पता लगाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कस्बे के मोहल्ला पलवलियान निवासी अयान हसन ने बताया कि उनके पिता इरफान हसन को शराब का नशा करने की आदत है।

नशा को छुड़ाने के लिए उन्होंने अपने पिता को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर स्थित जीवन उदय नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए छोड़ा था। वहां पर करीब छह महीने से उनका उपचार चल रहा था। वह हर महीने नशा मुक्ति केंद्र का निर्धारित शुल्क पहुंचा देते थे। उनकी हर महीने पहली तारीख को मुलाकात कराई जाती थी। वह एक दिसंबर को मिलने आए थे। तब इरफान हसन ने परेशान होने की बात कही थी। वह कुछ जानकारी देना चाहते थे, लेकिन अकेले में समय नहीं मिल सका। अब उनसे एक जनवरी को मुलाकात होनी थी। उससे पहले ही 31 दिसंबर की दोपहर को नशा मुक्ति केंद्र के संचालक जुबैर अहमद का फोन पहुंचा। उन्होंने बताया कि उनके पिता मुक्ति केंद्र की दीवार को कूदकर भाग गए हैं। उसके पिता कमजोर हैं। वह दीवार को कूद ही नहीं सकते हैं।आयान ने बताया कि उन्होंने भी पिता के मिलने के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में उन्होंने थाना हापुड़ देहात में भी शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने पिता का जल्द से जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है। पीड़ित पुत्र अयान ने बताया कि एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं देहात थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;