Hapur News: पुत्री से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता पर किया जानलेवा हमला

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: कोतवाली हापुड़ में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़ित पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों पर कार्रवाई होगी।

Hapur News: पुत्री से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता पर किया जानलेवा हमला

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला में नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजन ने पीड़ित के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर जान लेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोसी युवक उज्जवल ने अभद्रता और छेड़छाड़ कर दी। जिसकी शिकायत करने के लिए वह आरोपी के घर गया तो आरोपी व उसके परिजन ने पीड़ित के साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया।

मारपीट में पीड़ित के सिर में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन ने उपचार के लिए गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।------------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: पुत्री से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता पर किया जानलेवा हमला