किसान के घर में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

वारदात के 48 घंटे के बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी चोरों का सुरागचोरों का सुराग पुलिस का दावा जल्द ही वारदात का किया जाएगा पर्दाफाश हापुड़ संवाददाता। थाना

किसान के घर में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव खड़खड़ी में किसान के बंद घर में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात को बीते 48 घंटे हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम खड़खड़ी निवासी किसान हरिओम त्यागी ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी के लिए दिल्ली गया था, जबकि उसकी मां सलंत्री त्यागी घर पर ताला लगाकर गांव में ही अपने छोटे बेटे सोनू के घर चली गई थी।

देर रात अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए। आरोपियों ने कमरों, अलमारी और सेफ के ताले तोड़कर करीब 15 तोले सोने-चांदी के जेवरात, ढाई लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इस वारदात से गांव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द वारदात का पर्दाफाश करने और गश्त बढ़ाने की मांग की थी। वहीं वारदात को हुए 48 घंटे हो गए, लेकिन पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी है।थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।