ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, टोल प्लाजा से गंगा पुल तक लगा जाम

पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, टोल प्लाजा से गंगा पुल तक लगा जाम

पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, टोल प्लाजा से गंगा पुल तक लगा...

पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, टोल प्लाजा से गंगा पुल तक लगा जाम
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Thu, 01 Oct 2020 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

तीर्थ नगरी बृजघाट में पूर्णिमा पर हर हर गंगे के उदघोषों के साथ करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने मंदिरों के दर्शन कर गरीब अहसाय लोगों को भोजन कराकर दान दिया।

बुधवार की देर रात्रि से ही हरियाणा, दिल्ली,पंजाब,उत्तरप्रदेश सहित कई प्रान्तों से श्रद्धालुओं का बृजघाट में आवागमन शुरू हो गया,जिससे तीर्थ नगरी की रौनक बढ़ गयी। तीर्थ नगरी में श्रद्धालुओं की अधिकता के चलते अल्हबक्सपुर स्त्तिथ टोल प्लाजा से लेकर गंगा पुल तक भीषण जाम लगा रहा। जाम के चलते हाइवे पर सफर करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी के चलते जाम में फंसे छोटे छोटे बच्चे भी बिलबिला गए। हाईवे पर जाम के चलते पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की भी पोल खुलकर सामने आ गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें