महिला महासम्मेलन में उमड़ा सैलाब
Hapur News - महिला महासम्मेलन में उमड़ा सैलाबसमाजवादी नेताओं ने गिनाईं योजनाएं फोटो,202 गढ़मुक्तेश्वर/संवाददाता।क्षेत्र में शुक्रवार को विशाल महिला सम्मान समारोह क

गढ़मुक्तेश्वर/संवाददाता।क्षेत्र में शुक्रवार को विशाल महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों महिलाओं ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। समारोह का आयोजन समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवक्ता एवं हापुड़ जनपद प्रभारी धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे। गढ़ नगर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महिला सम्मान समारोह महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर परिवार की महिला मुखिया को 40 हजार रुपये की सहायता और प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का कार्य किया जाएगा।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नई योजनाएं भी लागू की जाएंगी।समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा ने कहा कि उनकी टीम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है तथा अब तक 40 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी नेता अंकित भड़ाना ने किया।इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील शर्मा, विजेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, महेश शर्मा, संजय शास्त्री, बिंदर कश्यप, विपिन कुमार, सिस्टर रेसी और हेमंत कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


