अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Hapur News - बृजघाट, संवाददाता फाल्गुन अमावस्या पर मंगलवार सुबह भारी संख्या में श्रद्धालु गंगाघाट पहुंचे और
बृजघाट, संवाददाता फाल्गुन अमावस्या पर मंगलवार सुबह भारी संख्या में श्रद्धालु गंगाघाट पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा तट पर पहुंचे लोगों ने विधिवत पूजा की और दान पुण्य किया। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। फाल्गुन मास की अमावस्या पर स्नान के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने गंगा में स्नान कर पूजा पाठ की। पितरों की आत्मा तृप्ति के लिए विधिवत पूजा की। अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। अमावस्या के दिन भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।
पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया जाता है। गंगानगरी में श्रद्धालुओं का आगमन सोमवार शाम से शुरू हो गया। मंगलवार सुबह घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाते हुए गंगा मैया के जयकारे लगाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने गंगा घाट पर जायजा लिया। इस दौरान गोताखोरों की भी टीम मौजूद रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




