हापुड़ : रद्दी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
संक्षेप: Hapur News - हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में सोमवार रात एक रद्दी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है...
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मोहल्ला तगासराय में सोमवार देर रात एक रद्दी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी, सीएफओ तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत कर करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग का धुआं आसपास के क्षेत्र में फैल गया था जिससे लोगों को परेशानी हुई। आग से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों की दमकल टीम जांच कर रही है। मोहल्ला तगासराय में हाजी आजाद का रद्दी का गोदाम है।

सोमवार रात अचानक गोदाम में रखी रद्दी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटे उठने लगी और आसपास के क्षेत्र में धुआं फैलने लगा। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गोदाम स्वामी को सूचना देने के साथ ही बाल्टियों में पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। आग लगने की सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार और मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर थाना हापुड़ देहात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय गोदाम में कोई नहीं था। आग पर काबू पाने पर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि आग पर दमकल की टीम ने काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




