हापुड़ : कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

हापुड़ के असौड़ा पैठ के पास कबाड़ के गोदाम में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। मौके पर अफरातफरी मच गई, लेकिन दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

हापुड़ : कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा पैठ के पास कबाड़ के गोदाम में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि किसी चिंगारी से आग लगी है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। आग लगने से लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम असौड़ा पैठ के पास एक मैरिज होम के पीछे इब्राहिम का कबाड़ का गोदाम है। गोदाम में पुराना प्लास्टिक, बोतल आदि कबाड़ एकत्र किया जाता है। मंगलवार देर रात्रि अचानक कबाड़ में आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई।

दमकल की कार्रवाई

दमकल टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर दूसरी दमकल गाड़ी भी बुलवाई गई। टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। आग पर काबू पाने से आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों को डर था कि आग आसपास के क्षेत्र में न फैल जाए।

जांच और नुकसान का आकलन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आग पर दमकल टीम ने काफी मशक्कत कर काबू पा लिया था। कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि किसी चिंगारी के कारण आग लगी हो। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। नुकसान के बारे में आंकलन किया जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

इस आग में कितनी जनहानि हुई है?
इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।