
पुराने नगर पालिका कार्यालय में भीषण आग लगने से हड़कंप
Hapur News - पुराने नगर पालिका कार्यालय में भीषण आग लगने से हड़कंप
पुराने नगर पालिका कार्यालय में अज्ञात कारण से लगी आग ने कुछ ही देर के भीतर विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास में रहने वाले सैकड़ों परिवारों में अफरा तफरी मचने के साथ ही धुएं का गुबार छाने से खुली हवा में सांस तक लेना दुश्वार हो गया। नगर की घनी आबादी के बीच बने हुए पुराने पालिका कार्यालय में बुधवार की दोपहर में करीब दो बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। जिसने कुछ ही मिनटों के भीतर विकराल रूप धारण करते हुए आसपास में पड़े पुराने सामान समेत कई पेड़ पौधों को अपनी गिरफ्त में जकड़ लिया। आग की कई फिट ऊंची लपट और वातावरण में धुएं का गुबार छाने पर आसपास में रहने वाले सैकड़ों परिवारों में हड़कंप मच गया, जो किसी अनहोनी की आशंका को लेकर बुरी तरह कांप उठे।

पुराने पालिका दफ्तर में आग लगने की जानकारी होते ही लोगों को राहत की सांस तो मिल गई, परंतु धुएं का गुबार छाने से खुली हवा में सांस ले पाना दुश्वार हो गया। पालिका दफ्तर की सड़क वाली साइड में खड़े कई हरे भरे पेड़ पौधे आग में बुरी तरह झुलसकर बर्बाद हो गए। अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि पुराने पालिका दफ्तर में कुछ दिनों से स्कूल संचालित हो रहा है, जिसमें पढ़ने वाले कुछ बच्चों ने खेलकूद के दौरान पुराने कागजों में आग लगा दी थी। जिसने तेज हवा चलने के कारण कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर कई पेड़ पौधों को अपनी चपेट में लेकर बर्बाद कर दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




