कस्बा धौलाना मे थाना के पास महाराणा प्रताप चौक समीप अचानक शॉर्ट सर्किट से फुटवियर की दुकान मे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद आस-पास मे अफरा तफरी मच गई ।
Hapur News - धौलाना के महाराणा प्रताप चौक के पास एक फुटवियर दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ। थाना प्रभारी ने जांच की बात कही है।

कस्बा धौलाना मे थाना के पास महाराणा प्रताप चौक समीप अचानक शॉर्ट सर्किट से फुटवियर की दुकान मे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद आस-पास मे अफरा तफरी मच गई । कस्बा धौलाना मे दुकान मालिक दुष्यंत ने थाना के समीप महाराणा प्रताप चौक पर आरडी फुटवियर की दुकान करता है। मंगलवार को सुबह सबेरे ही बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी उठी, जिससे आग भड़क गई। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा पूरा माल जलकर राख हो गया। जिसकी सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीम समेत दमकल विभाग के अधिकारी पहुंचे।
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और दमकल विभाग की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के लिए राहत की सांस ली है। जब तक दुकानदार का लाखो रुपए का सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध मे थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा का कहना है कि दुकान मे आग लगने की सूचना मिली थी लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल कराकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


