Hapur News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कॉलेज में हुआ व्यापक वृक्षारोपण
Hapur News: स्थानीय महाविद्यालय परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. प्रेमलता ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। 200 पौधे परिसर में रोपे गए और 800 पौधे विद्यार्थियों एवं स्टाफ को वितरित किए। विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं।

Hapur News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत स्थानीय महाविद्यालय परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. प्रेमलता ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. संजय सिंह तोमर ने बताया कि परिसर में 200 पौधे रोपे गए, जबकि 100 पौधे महाविद्यालय के स्टाफ और 700 पौधे छात्र-छात्राओं को रोपण के लिए वितरित किए गए। अभियान के तहत जामुन, आम, अमरूद, तुलसी, शरीफा, कनेर, सफेदा और सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर उपप्राचार्य प्रो. वागीश दिनकर, डॉ. वी.एस.पी., डॉ. अंजली त्यागी, डॉ. योगेंद्र कुमार विकल, प्रो. एच.एन. सिंह, डॉ. मदन गोपाल अग्रवाल, डॉ. मनेंद्र कुमार तथा महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


