Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsMass Pilgrimage at Brajghat Ganga on Paush Purnima Security and Arrangements in Place
पौष पूर्णिमा कल, गंगा नगरी में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब

पौष पूर्णिमा कल, गंगा नगरी में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब

संक्षेप:

Hapur News - पौष पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं। यह आयोजन शाम 6.53 बजे शुरू होगा और अगले दिन दोपहर 3.32 बजे तक चलेगा। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से भक्तों का आगमन हो रहा है। पुलिस ने जाम से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।

Jan 01, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर कल ब्रजघाट गंगा में लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। हालांकि शाम 6.53 बजे शुरू होगी और कल यानि तीन जनवरी की दोपहर 3.32 बजे तक रहेगी। इसलिए आज शाम को ही बाहरी प्रांतों के भक्तों का आवागमन शुरू हो जाएगा। जिससे तीर्थनगरी में चहल पहल के साथ ही धर्मशाला, मंदिर और आश्रमों में रंगत बढ़नी भी शुरू हो जाएगी। वहीं पुलिस ने भी जाम से निपटने के इंतजाम का दावा किया है। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगानगरी में देर रात को आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन का सिलसिला प्रारंभ आज शाम से हो जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के दूरस्थ जनपदों से भक्तों का आवागमन प्रारंभ होने से तीर्थनगरी में रंगत बढ़ जाएगी। पंडित विनोद शास्त्री का कहना है कि पौष पूर्णिमा पर मोक्ष दायिनी में आस्था की डुबकी लगाने का विशेष धार्मिक महत्व है। क्योंकि इस दिन सच्ची निष्ठा के साथ स्नान करने और गरीब निराश्रितों को भोजन वस्त्र दान करने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल के भागीदार बनते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा आज यानि शुक्रवार की शाम 6.53 बजे शुरू होगी और कल यानि शनिवार तीन जनवरी की दोपहर 3.32 बजे तक रहेगी। इसलिए स्नान शनिवार की सुबह का माना जाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि नेशनल हाइवे को जाम मुक्त रखने समेत गंगा भक्तों की सुरक्षा को सभी जरूरी इंतजाम करा लिए गए हैं। गंगा किनारे के साथ ही स्नानघाटों के आसपास सादी वर्दी में महिला पुलिस समेत हाइवे और संपर्क मार्गां पर भी पुलिस की ड्यूटी रहेगी, जबकि हाइवे को पूरी तरह जाम मुक्त रखा जाना पुलिस की पहली प्राथमिकता रहेगी।