बाढ़ली में खेत में गिरा सेना का ड्रोन, मची अफरा तफरी

बाढ़ली में खेत में गिरा सेना का ड्रोन, मची अफरा तफरी

संक्षेप:

Hapur News - सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फार्रेसिंक टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फार्रेसिंक टीमसूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फार्

Nov 03, 2025 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में किठौर रोड पर स्थित ग्राम बाढ़ली में एक खेत में विशाल ड्रोन मिलने से अफरा तफरी मच गई। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फार्रेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।वहीं सेना की टीम भी यहां ड्रोन वापस लेने के लिए पहुंच रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम बाढ़ली के जंगल में ग्राम सरावनी निवासी अजहर के खेत में सोमवार की सुबह को ग्रामीणों में एक काफी बड़ा ड्रोन पड़ा देखा। ड्रोन मिलने की सूचना आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। बताया गया कि ड्रोन करीब दस फिट चौड़ा था और उसमें पंखुड़ियां और बैटरी भी लगी हुई थी।ग्रामीणों ने ड्रोन मिलने की सूचना बाबूगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन को सावधानी पूर्वक अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ड्रोन के पास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी और किसी को पास नहीं आने दिया। इसी बीच फार्रेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। ड्रोन के सीरियल नंबर और जीपीएस डाटा से उसके बारे में जानकारी करने में पुलिस जुट गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दिया जाएगा। ड्रोन के बारे में जानकारी की जा रही है। दोपहर बाद पता चला कि ड्रोन आर्मी बटालियन का है, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सास ली। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि 8 ई डब्लू आर्मी बटालियन दबूथवा मेरठ में तैनात रोहित ने बताया कि बाढ़ली में मिला ड्रोन उनकी बटालियन का है। उनकी बटालियन द्वारा ड्रोन द्वारा एक सर्वे किया जा रहा था। रविवार की शाम को ड्रोन अचानक गायब हो गया था। जिसकी तभी से टीम द्वारा तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आर्मी की टीम यहां पहुंच रही है। जिसके बाद उन्हें ड्रोन सौंप दिया जाएगा। ड्रोन को लेकर शुरू हो गई थी चर्चाएं बाढ़ली के जंगल में ड्रोन मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। पिछले कुछ महीनों से हापुड़ और आसपास के जिलों में रात्रि में ड्रोन की संदिग्ध उड़ानों की घटनाओं की अफवाहों को लेकर लोग इसे जोड़ने लगे, लेकिन जब ग्रामीणों को पता चला कि ड्रोन आर्मी का है तो चर्चाओं पर विराम लग गया और सभी ने राहत की सास ली।