बकरी चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
Hapur News - बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा में नकाबपोश चोरों ने दीवार तोड़कर आठ बकरियां चुरा लीं। पीड़ित पप्पू ने बताया कि वारदात के समय वह पत्नी के साथ सो रहा था। चोरों ने पहले कई घरों की कुंडियां बंद कर दी थीं। यह पिछले ढाई वर्षों में परिवार के साथ हुई पांचवीं चोरी है।

बाबूगढ़ थाना थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा में गुरुवार की सुबह को करीब तीन बजे नकाबपोश चोरों ने दीवार तोड़कर घेर में बंधी आठ बकरियां चोरी कर लीं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा निवासी पप्पू ने बताया कि वारदात के समय वह पत्नी सावित्री के साथ घेर की ऊपरी मंजिल पर सो रहा था। गुरुवार तड़के पत्नी सावित्री की आहट से नींद खुल गई। उसने तीन बदमाशों को बकरियां गाड़ी में ले जाते हुए देखा। शोर मचाने पर ग्रामीण जागे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने वारदात से पहले कई घरों की बाहरी कुंडी बंद कर दी थी, ताकि कोई बाहर न निकल सके। उधर, पीड़ित परिवार का कहना है कि पिछले ढाई वर्षों में यह उनके साथ पांचवीं चोरी की घटना है, लेकिन अब तक किसी भी मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


