
नकाबपोश बदमाशों ने मजदूर से मारपीट करके छीना फोन
Hapur News - कोतवाली क्षेत्र के अनवरपुर गांव में नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार को एक मजदूर पर हमला किया और उसका फोन छीन लिया। मजदूर मुन्ना ने बताया कि वह राशन लेकर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उसे गन्ने के खेत में...
कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर में शनिवार की देर शाम को नकाबपोश बदमाशों ने मजदूर को गन्ने के खेत में खींचकर उससे मारपीट करके उसका फोन छीन लिया और फरार हो गए। इसके बाद मजदूर भागकर अपने परिचितों के पास पहुंचा। जिसके बाद मामले की जानकारी उनको दी। मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव कदवां पादरिय निवासी मुन्ना ने बताया कि वो चार महीने से सरस्वती मेडिकल कॉलेज में मजदूरी का काम करता है। वहीं परिसर में बनी झुग्गी में रहता है। शनिवार की देर शाम को राशन लेने गांव अनवरपुर गया था। राशन लेकर वापस झुग्गी में जा रहा था।

जैसे ही गन्ने के खेत के पास पहुंचा, तो नकाबपोश बदमाश आए और मारपीट करके फोन छीन लिया। उसने बताया कुछ समझ पाता तब तक चारों बदमाश फरार हो गए थे। पीड़ित मुन्ना का आरोप है कि परिसर में पीछे के गेट को कॉलेज प्रबंधक ने बंद किया हुआ है। जिसके कारण बाहर गेट से सामान लेने के लिए जाना पड़ता है। जिसके चलते काफी लंबा घुमकर सामान लाना पड़ता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। पीड़ित से मामले की जानकारी की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरा से बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


