युवक पर डंडा से वार कर गंभीर रूप से किया घायल

Dec 19, 2025 12:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एक फर्नीचर की दुकान स्वामी ने एक युवक के साथ डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में युवक की हाथ

युवक पर डंडा से वार कर गंभीर रूप से किया घायल

कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एक फर्नीचर की दुकान स्वामी ने एक युवक के साथ डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में युवक की हाथ की हड्डी टूट गई। आरोप है कि चौकी पर शिकायत करने पर चौकी प्रभारी ने जबरन फैसला करा दिया और धमकाते हुए भाग दिया। अब एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रलोक कालोनी निवासी रोहित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 28 नवंबर की शाम को वह अपने दोस्त अमित से मिलने दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कालेज के पास क्वालिटी फर्नीचर पर गया था।

अमित क्वालिटी फर्नीचर वाले के यहा काम करता है। पीड़ित क्वालिटी फर्नीचर के गेट पर खड़ा होकर अमित को आवाज लगाकर बुला रहा था । इसी बीच क्वालिटी फर्नीचर वाले सोनू उर्फ अपार माहेश्वरी बाहर आया और आते ही पीड़ित के साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी। गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपी सोनू अन्दर से डन्डा लेकर आया और पीड़ित के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के कारण उसका उल्टा हाथ काम नहीं कर रहा है। आसपास के लोगों ने पीड़ित को किसी तरह से बचाया अन्यथा आरोपी जान से मार देता। आरोपी सोनू ने पीड़ित को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की लेकिुन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक दिसंबर को पीड़ित फिर एसपी कार्यालय में शिकायत की, जहां से उसे कोतवाली भेजा। कोतवाली पुलिस ने उसे एसएसवी चौकी पर भेज दिया। जहां चौकी प्रभारी ने जबरन समझौतानामा पर हस्ताक्षर कराकर कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने सीएचसी में हाथ का एक्सरे कराया तो उसकी हड्डी टूटी आई है। पीड़ित फिर चौकी पर गया तो चौकी प्रभारी ने धमकाते हुए भाग दिया। एसपी के आदेश पर अब कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;