Hapur News: पैसों के लेन देन को लेकर दुकानदार पर लोहे की राड से किया जानलेवा हमला

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: बाबूगढ़ में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद के दौरान एक व्यक्ति को चार लोगों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पीड़ित को अपमानित किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hapur News: पैसों के लेन देन को लेकर दुकानदार पर लोहे की राड से किया जानलेवा हमला

Hapur News: हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ में एक दुकान पर पैसे के लेन देन को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित के सिर में लोहे की रोड मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बछलौता निवासी संदीप ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 22 जुलाई की दोपहर को उसकी फेब्रिकेशन की दुकान पर उसका भाई और दो लड़के रिंकू और शैंकी कार्य करते हैं।

दुकान पर बाबूगढ़ छावनी निवासी साद और तीन अन्य लोग सामान लेने के लिए आए थे। पीड़ित ने आरोपियों से पुराने पैसे मांगे तो उन्होंने गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर सिर पर लोहे की राड से वार कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHapur News: पैसों के लेन देन को लेकर दुकानदार पर लोहे की राड से किया जानलेवा हमला