
शोरूम मैनेजर ने स्टाफ के साथ मिलकर किया 7.58 लाख रुपयों का गबन
Hapur News - मेरठ के गढ़ रोड स्थित एक कपड़े की कंपनी के शोरूम से लाखों रुपये की चोरी और गबन का मामला सामने आया है। शोरूम के मैनेजर अंकिश शर्मा ने स्टाफ के दो सदस्यों के साथ मिलकर 7.58 लाख रुपये का गबन किया और फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर के गढ़ रोड स्थित एक कपड़े की नामचीन कंपनी के फ्रेंचाइजी शोरूम से लाखों रुपये के कपड़े चोरी और रुपयों के गबन का मामला सामने आया है। जिसमें शोरूम मैनेजर अंकिश शर्मा ने स्टाफ के दो लोगों के साथ मिलकर करीब 7.58 लाख रुपये का गबन कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ममले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए मेरठ के इंद्रा नगर ब्रह्मपुरी निवासी अधिवक्ता राखी रस्तोगी ने बताया कि वह वह मेरठ की अलीशा क्लाथ हाउस की पार्टनर है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित नारायण गंज पर स्थित लुईस फिलिप शोरूम में मूल रूप से प्रयागराज हाल मोहल्ला त्यागी नगर निवासी अंकिश शर्मा को नवंबर 2024 में कंपनी के एरिया बिजनेस मैनेजर हौसला मिश्रा द्वारा मैनेजर नियुक्त किया गया था।
अंकिश पर स्टाक के रखरखाव, बिक्री बिलिंग, कैश हैंडलिंग और अन्य खर्चों की पूरी जिम्मेदारी थी। नौ जुलाई 2025 को अंकिश ने अपनी बेटी का दाखिला कराने की बात कहकर प्रयागराज जाने के लिए छुट्टी ली। इसके बाद वह लौटा नहीं। फोन पर टालमटोल करता रहा और अंत में फोन बंद कर दिया। शक होने पर 12 अगस्त 2025 को कंपनी द्वारा आडिट कराया गया। जिसमें पता चला कि 172 पीस कपड़े जिनमें शर्ट, ट्राउजर, सूट, टी-शर्ट, जींस, ब्लेजर आदि शामिल थे। इन्हें बेचकर आरोपी ने लगभग 4.90 लाख हड़प लिए। इस माल को बिना बिल बेच दिया गया। इसके अलावा बिक्री से मिले 1.85 लाख रुपये और अन्य खर्चों के लिए दी गई राशि भी आरोपी ने हड़प ली। इस प्रकार आरोपी ने कुल सात लाख 57 हजार 929 रुपये का गबन किया है। जिसमें प्रयागराज निवासी अंकिश शर्मा, नगर के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी अब्दुल अजीम उर्फ जोहान और हाफिजपुर के गांव चितौली निवासी देवेंद्र कुमार भी शामिल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




