एनएच 9 पर भिड़ी कारें, मची अफरा तफरी
हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर दो कारों की उपैड़ा फ्लाई ओर के ऊपर जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर दो कारों की उपैड़ा फ्लाई ओर के ऊपर जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। हादसे के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई और सड़क के एक ओर यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। जानकारी के अनुसार शाहदरा मेंट्रो स्टेशन के पास के रहने वाले बाॅबी अपनी कार में सवार होकर ब्रजघाट से वापस दिल्ली की ओर जा रहा थे। जैसे ही बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच 9 पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी के चालक ने आगे चल रही गाड़ी में टक्कर मार दी।
पिछली गाड़ी जिम काॅर्बेट पार्क निवासी इबरान खान चला रहे थे और वहां भी दिल्ली की ओर जा रहे थे। हादसे के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाबूगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त कारों को हटवाकर यातयाात व्यवस्था सुचारु करा दी गई। हादसे में किसी के चोट नहीं आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


