महाशिवरात्रि: सड़क से लेकर आसमान तक रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Feb 14, 2026 01:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Hapur News - शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के किए गए हैं कड़े प्रबंधमहाशिवरात्रि: सड़क से लेकर आसमान तक रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्थामहाशिवरात्रि: सड़क से
हापुड़ संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर सड़क से लेकर आसमान तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जनपद को तीन जोन और दस सेक्टरों में बांटा गया है। इसके साथ ही 4 क्यूआरटी टीम बनाई गई हैं। ड्रोन की मदद से संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा कांवड़ मार्गों पर भी पुलिस टीम लगातार गश्त करती रहेगी। शिवालयों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को ध्यान में रखते हुए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। महा शिवरात्रि पर रविवार को पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने जनपद में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। ग्राम सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छपकौली स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की अधिक भीड़ देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस कर्मी लगातार निगाह रखेंगे। बैरिकेटिंग की मदद से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। पुलिस व प्रशासन के अफसर प्रमुख मंदिरों पर तैनात रहेंगे। इसके साथ ही महिला पुलिस कर्मियों की भी मंदिरों में ड्यूटी लगाई गई है। मनचलों और जेबकतरों पर पुलिस की पैना निगाह रहेगी। प्रमुख मंदिरों पर दमकल विभाग की टीमें दमकल गाड़ियों के साथ तैनात रहेंगी। प्रमुख मंदिरों पर पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की गई हैं। ब्रजघाट गंगा घाट और प्रमुख मंदिरों पर खोया पाया केंद्र बनाया गया है।
कांवड़ मार्गों पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े प्रबंध
पुलिस ने कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। पुलिस की मोबाइल वैन और लेपर्ड बाइकों पर सवार पुलिस कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। प्रमुख चौराहों और दिल्ली गढ़ रोड, मेरठ रोड पर विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं, जो यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। पुलिस शिवालयों और उसके आसपास ड्रोन की मदद से संदिग्ध लोगों पर पैनी निगाह रखेंगी। इसके अलावा शिवालयों के आसपास छतों पर कोई संदिग्ध वस्तु की भी तलाश की जाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों समेत अनेक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मी लगातार निगाह रखे हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस टीम ने सोशल मीडियो पर पैनी निगाह रखे हुए हैं। सोशल मीडिया पर आ रहे मैसेजों पर पुलिस टीम लगातार नजर बनाए हुए हैं।
रूट डायवर्जन का सख्ती से कराया जाएगा पालन
पुलिस ने महाशिवरात्रि को लेकर जनपद में वाहनों का रूट डायवर्जन किया हुआ था। डायवर्जन वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं, जो सख्ती से रूट डायवर्जन कराने में जुटे हुए हैं। वहीं भारी वाहन चालकों ने अपने अपने वाहनों को होटलों और सड़क पर रोक लिया है। वाहन चालक रूट डायवर्जन के खुलने का इंतजार कर रहे थे, ताकि वह अपने गंतव्य पर पहुंच सकें।
जनपद के प्रमुख शिवालय
जनपद में दहपा शिव मंदिर, चंडी मंदिर पिलखुवा, सबली मंदिर हापुड़, मंशा देवी मंदिर हापुड़, चंडी मंदिर हापुड़, बाबूगढ़ के गांव छपकौली शिव मंदिर, सिंभावली के गांव दत्तियाना शिव मंदिर, गढ़मुक्तेश्वर में नक्का कुआं शिव मंदिर, कल्याणपुर शिव मंदिर आदि है।
क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक
महाशिवरात्रि को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रमुख मंदिरों और ब्रजघाट गंगा घाट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कांविड़यों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एसपी

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




