Hapur News: श्रीमती ब्रह्मादेवी स्कूल में मातृभारती का गठन किया
Hapur News: श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, हापुड़ में मातृभारती का गठन किया गया है, जिसमें माताओं को विभिन्न पदों के लिए चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा के समक्ष दीप जलाकर हुई। प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने माताओं की सहभागिता पर जोर दिया। सभी माताओं का आभार मानने के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Hapur News: श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हापुड़ में मातृशक्ति तुम जाग उठो और धरती का उद्धार करो उद्देश्य को लेकर मातृभारती का गठन किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं की माताओं को मातृभारती में विभिन्न पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, सहमंत्री, कोषाध्यक्ष और सदस्य पद का वितरण प्रधानाचार्या द्वारा किया गया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि माताओं की विद्यालय में सहभागिता के लिए मातृभारती का गठन हुआ है। अंत में प्रधानाचार्या द्वारा सभी माताओं का आभार व्यक्त किया। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Mulit Tyagiमुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।
कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।
कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


