मोदीनगर से प्रेमिका को लेकर भागा प्रेमी सिंभावली में पकड़ा गया
Hapur News - मोदीनगर से प्रेमिका को लेकर भागा प्रेमी सिंभावली में पकड़ा गया

गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में स्थित एक भट्ठे से प्रेमिका को लेकर भागे प्रेमी को प्रेमिका के परिजन ने सिंभावली में धर दबोचा। प्रेमी की उन्होंने जमकर धुनाई की। उसके बाद सिंभावली पुलिस उनको थाने लेकर चली गई। जनपद संभल निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में स्थित ईट के भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसके परिवार के लोग भी वहां पर रहते है। बताया गया है कि उनकी बेटी रविवार की देर रात को लापता हो गई। बेटी के लापता होने पर उन्होंने उसको तलाश किया तो बेटी उनको सिंभावली में मिल गई जिसके बाद उनके ही गांव निवासी एक युवक भी था।
दोनों ने एक साथ रहने की बात कहीं तो युवती के परिवार के लोगों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी सिंभावली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्ष को थाने लेकर चली गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



