Hapur News: हापुड़ : प्रीत विहार में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ
Hapur News: हापुड़ के प्रीत विहार कालोनी में तेंदुए की मौजूदगी से लोग डरे हुए हैं। सीसीटीवी में तेंदुए का चेहरा दिखने से अफरातफरी मच गई है। सरावा गांव में तेंदुए के पंजे के निशान भी मिले हैं। लोग वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
Hapur News: हापुड़। कोतवाली क्षेत्र में प्रीत विहार कालोनी में तेंदुए की दस्तक से कालोनीवासियों में दहशत का माहौल छा गया। वहीं, ग्राम सरावा के जंगल में भी तेंदुए के पंजे के निशान मिलने का दावा किया है। इसको लेकर अफरातफरी मची हुई है। कालोनीवासी और ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। दिल्ली रोड स्थित हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की प्रीत विहार कालोनी में रविवार रात कुछ लोगों ने तेंदुए को देखा। कालोनी में लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो वह उसमें दिखा। इससे कालोनी के लोगों में अफरातफरी मच गई। कालोनी के लोग घरों से अकेले नहीं निकल रहे हैं।
वहीं, ग्राम सरावा में भी खेतों पर गए किसानों ने तेंदुए के पंजे के निशान होने का दावा किया है। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सरावा के ग्रामीणों और प्रीत विहार कालोनी के निवासियों ने वन विभाग और प्रशासन के अफसरों से मामले की जांच कराकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।बता दें कि जनपद में तेंदुए के आने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। बताया कि गंगा से होकर तेंदुए आ जाते हैं। कुछ माह पूर्व बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में भी एक तेंदुए को पकड़ा था जबकि सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में तेंदुए के दिखने के कई मामले सामने आ चुके हैं। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि मामले की जांच करने के लिए टीम को भेजा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


