
साथी से अभद्रता पर वकील भड़क उठे
Hapur News - साथी से अभद्रता पर वकील भड़क उठे
तहसील परिसर में अपने साथी के साथ अभद्रता होने पर भड़के वकीलों ने दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। घटना से नाराज वकीलों ने सीओ ऑफिस के बाहर खूब हंगामा करते हुए आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द करते हुए तहरीर दे दी। गढ़ तहसील परिसर में सीओ ऑफिस के बाहर बुधवार की दोपहर को तीन नाबालिगों समेत पांच युवक पहुंचे। जिन्होंने गांव बिहूनी निवासी वकील अंकित शर्मा के साथ अभद्रता कर दी। जिसका पता लगते ही तहसील परिसर में हंगामा मच गया और दर्जनों वकील मौके पर आ गए। जिन्होंने दोनों आरोपियों को दबोचते हुए घटना के विरोध में सीओ ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया।
इसके बाद दोनों आरोपियों को सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द करते हुए दर्जनों वकील नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंच गए। जहां पीड़ित वकील ने आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दे दी। आरोपियों समेत उनके परिजनों द्वारा घटना पर खेद जताते हुए गलती मान ली गई। जिसके बाद बार अध्यक्ष नरेश गिल, सचिव जितेंद्र भाटी, पूर्व अध्यक्ष ओमपाल मावी, चंद्रशेखर शर्मा, पूर्व सचिव राजेंद्र चौहान, महताब अली, सुहेल आलम, हेमंत गौड़, रोहताश सिंह, विकास गुप्ता, धनवंत राय, सुशील दहिया आदि ने आरोपियों को क्षमा कर दिया। जिसके आधार पर इंस्पेक्टर मनोज बालियान ने आरोपियों को कड़ी हिदायत देते हुए मामले को किसी भी कार्रवाई के बिना निस्तारित कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




