अधिवक्ता के घर फायरिंग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

रतुपुरा के एक अधिवक्ता ने एक दर्जन से अधिक गांववासियों पर उनके घर में घुसकर हमला करने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान पीड़ित ने अपनी और अपने परिवार की जान बचाई।

अधिवक्ता के घर फायरिंग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

क्षेत्र के गांव रतुपुरा निवासी अधिवक्ता ने गांव निवासी एक दर्जन से अधिक लोगों पर घर में घुसकर हमला करने और विरोध करने पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी जुनैद आलम ने बताया कि वह दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। कोर्ट की छूट्टी होने के कारण वह अपने बच्चों के साथ पिता के घर रहने के लिए आए है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात को वह नमाज पढ़ने के बाद अपने घर आ गए।

उसके कुछ ही देर के बाद गांव निवासी अनस, शोएब, युसूफ, जैद, आमिर, मोनू, कैफ, बाबर, कादिर, साकिब, परवेज, वसीम समेत एक दर्जन से अधिक लोग उनके घर आए और गाली गलौज करते हुए उनकी गाड़ी को तोडफोड़ कर दिया। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पीड़ित ने जैसे तैसे कर अपनी और परिवार के सदस्यों की जान बचाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।