Hapur News: खाटू श्याम भजन संध्या के लिए हुआ भूमि पूजन
Hapur News: पिलखुवा, संवाददाता। श्याम सखा परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 12 जुलाई को आयोजित होने वाली खाटू श्याम भजन संध्या की तैयारियों के तहत रामलीला ग्राउ

Hapur News: पिलखुवा। श्याम सखा परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 12 जुलाई को आयोजित होने वाली खाटू श्याम भजन संध्या की तैयारियों के तहत रामलीला ग्राउंड में भूमि पूजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि भूमि पूजन विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस अवसर पर अतुल शर्मा, मनीष तायल, सपन शर्मा, ललित गर्ग, गौरव शर्मा, अमित ठाकुर, प्रियांक तायल, पियूष गोयल, सोनू शर्मा, संजीव कुमार गोयल, अंकित सिंघल सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


