
पड़ोसी ने खेत पर किया कब्जा, विरोध पर की अभद्रता
Hapur News - पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमामुकदमा -पुलिस ने मामले की जांच की शुरू हापुड़, संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर कुचेसर चौपला
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर कुचेसर चौपला निवासी एक व्यक्ति के खेत पर पड़ोसी ने कब्जा कर लिया। जब इस बात की जानकारी पीड़ित को हुई तो उसकी मां ने इसका विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने उसकी मां के साथ अभद्रता कर दी। अब पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाने में दर्ज रिपोर्ट में गांव फतेहपुर कुचेसर चौपला निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका खेत भी गांव में मौजूद है। जिसका खसरा संख्या-137 है। इस पर पड़ोस में रहने वाले अशोक कुमार, जिसका खसरा संख्या-136 खसरा है, उसने कब्जा कर लिया है। आरोपी ने अपने तीन भाईयों के साथ मिलकर एक दिसंबर की रात को यह काम किया है।
आरोपियों ने अवैध तरीके से 932 वर्ग मीटर भूमि को कब्जा लिया। इस बात की जानकारी जब उसकी माता को हुई तो उन्होंने इस बात का विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी माता के साथ में अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी वीडियो उसके फोन में मौजूद हैं। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




