Hapur News: धौलाना में संपूर्ण समाधान दिवस पीडब्ल्यूडी पर बिना मुआवजा तोड़फोड़ की धमकी का आरोप, एडीएम से गुहार

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: धौलाना में आयोजित समाधान दिवस में पीडब्ल्यूडी विभाग पर मुआवजा बिना जबरन तोड़फोड़ करने की धमकी देने का मामला सामने आया। प्रार्थी ने इसकी शिकायत की है कि विभाग द्वारा बिना किसी वैध प्रक्रिया के उनके मकान और दुकानों को ध्वस्त करने की धमकी दी जा रही है।

Hapur News:  धौलाना में संपूर्ण समाधान दिवस पीडब्ल्यूडी पर बिना मुआवजा तोड़फोड़ की धमकी का आरोप, एडीएम से गुहार

Hapur News: तहसील धौलाना में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बिना मुआवजा जबरन तोड़फोड़ की धमकी देने का मामला गूंजा। प्रार्थी ठा. शिवकुमार सिंह (मांगे नंबरदार, प्रदेश महासचिव) व रविंद्र सिंह सिसोदिया निवासी ग्राम व तहसील धौलाना ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत का विवरण

शिकायत पत्र में कहा गया है कि वर्तमान सरकारी खतौनी में गाटा संख्या 1617, 1619, 1620, 1623, 1628 आज भी प्रार्थी व उसके सह-खातेदारों के नाम संक्रमणीय भूमिधर के रूप में दर्ज हैं। मौके पर प्रार्थी का पक्का मकान (वर्ष 1995-96 से) व व्यावसायिक दुकानें (वर्ष 2015 से) बिजली कनेक्शन सहित स्थापित हैं।

पीडब्ल्यूडी के आरोप

आरोप है कि पीडब्ल्यूडी के स्थानीय कर्मचारी बिना किसी विधिक भूमि अधिग्रहण व बिना मुआवजा दिए, वर्ष 2005 के कथित व फर्जी कागजी अधिग्रहण का भय दिखाकर दुकानों व रिहायशी मकान को जबरन ध्वस्त करने की धमकी दे रहे हैं। प्रार्थी का कहना है कि पूर्व में तहसील समाधान दिवस पर शिकायत जिलाधिकारी हापुड़, मंडलायुक्त मेरठ, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तथा दिनांक 10/09/2026 को एडवोकेट के माध्यम से रजिस्टर्ड लीगल नोटिस देकर बार-बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन विभाग ने आज तक कोई लिखित संतोषजनक जवाब नहीं दिया। विभाग के अधिशासी अभियंता प्रार्थी की कोई सुनवाई नहीं कर रहे और न ही फोन उठा रहे हैं।प्रार्थी ने कहा कि उसका पूरा परिवार इसी मकानो में रहता है और दुकानें ही आजीविका का एकमात्र साधन हैं।

अधिकारियों की जिम्मेदारी

यदि बिना विधिक प्रक्रिया व बिना मुआवजा जबरन कोई दंडात्मक तोड़फोड़ की जाती है और सदमे के कारण परिवार में किसी को हार्ट अटैक, मानसिक आघात या कोई अन्य जान-माल की कैजुअल्टी होती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों की होगी।प्रार्थी ने न्यायहित में पीडब्ल्यूडी व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल मौके पर निष्पक्ष पैमाइश कराने तथा जब तक आज की व्यावसायिक सर्किल रेट के अनुसार उचित मुआवजा भुगतान नहीं हो जाता, तब तक मौके पर किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ पर तत्काल रोक लगाने के आदेश की मांग की है। और आज धौलाना तहसील में 16 शिकायत आई जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया

प्रश्नोत्तर

✦धौलाना में पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ शिकायत किसने की?−
ठा. शिवकुमार सिंह और रविंद्र सिंह सिसोदिया ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ शिकायत की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: धौलाना में संपूर्ण समाधान दिवस पीडब्ल्यूडी पर बिना मुआवजा तोड़फोड़ की धमकी का आरोप, एडीएम से गुहार