ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़क्रीड़ा भारती का खेल संगम नवंबर में ग्रेटर नोएडा में होगा

क्रीड़ा भारती का खेल संगम नवंबर में ग्रेटर नोएडा में होगा

क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत की बैठक इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट जरौठी रोड हापुड़ में संपन्न हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले...

क्रीड़ा भारती का खेल संगम नवंबर में ग्रेटर नोएडा में होगा
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Sun, 02 Jun 2019 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत की बैठक इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट जरौठी रोड हापुड़ में संपन्न हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले हुए। बैठक में तीन वर्षों में एक बार होने वाले खेल संगम को नवंबर में ग्रेटर नोएडा में कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताओं के सम्मान में वीरमाता जीजाबाई पुरस्कार का कार्यक्रम मुरादाबाद में दिसंबर में कराने का फैसला लिया गया। प्रांत अधिवेशन मुजफ्फरनगर में होगा। इसके अतिरिक्त सभी प्रशासनिक जिलों के जिला अध्यक्ष व मंत्रियों की घोषणा उक्त बैठक में हुई। हापुड़ जिले के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मंत्री मनप्रीत खेरा को बनाया गया। डॉ. सुदर्शन त्यागी को विभाग संयोजक मेरठ बनाया गया। सुभाष खुराना को प्रांत उपाध्यक्ष और शशि शर्मा को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय संयोजक पश्चिम क्षेत्र डॉ. विकास अग्रवाल ने बताया कि डॉ. संदीप त्यागी प्रांत अध्यक्ष, अनिल शर्मा प्रांत मंत्री रहेंगे। खेल संगम पूर्व में सुभारती विवि मेरठ में हुआ था, जिसमें 6000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसी प्रकार का खेल संगम ग्रेटर नोएडा में होना प्रस्तावित है। इस बार 12 खेलों के आयोजन होंगे। उससे पूर्व सभी जिलों में जिले स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। चयनित खिलाड़ी प्रदेश की प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे। प्रांत अधिवेशन में केवल जिले, तहसील स्तर तक के पदाधिकारी भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश कमेटी की एक मीटिंग कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के नेतृत्व में 16 जून को हापुड़ में होगी। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी मौजूद रहेंगे। इस दौरान विशाल मित्तल, राजन मौसम भारती, डॉ. शशि शर्मा, आभा डिलन ओलंपियन सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के 14 जिले के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें